खरौंधी: चदनी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, सभी यात्री सुरक्षित
वाराणसी से केतार लौट रही सोनभद्र यात्री बस मंगलवार देर रात खरौंधी प्रखंड के चांदनी गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अचानक चालक के