बीना: सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान अज्ञात महिला की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | May 23, 2026 50 वर्षीय अज्ञात महिला को 21 तारीख को बीमारी हालत में एंबुलेंस की मदद से भर्ती कराया गया था। लेकिन रात में इलाज के दौरान महिला की सिविल अस्पताल में मौत हो गई। जिसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन ने बिना थाने को दी। सूचना मिलते ही मौके पर बिना थाने से प्रधान आरक्षक संजय कुमार, आरक्षक भूपेंद्र सिंह एवं महिला आरक्षक पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई की।