बालाघाट: सेलोटपार पंचायत में विकास कार्यों पर अनियमितता के आरोप, जांच की मांग
मोतिराम ठाकरे ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023-24 में लगभग 14.48 लाख रुपये की लागत से मेन रोड से गुमहा मार्ग तक पाइप पुलिया का निर्माण कराया गया, जबकि वहां आवागमन बहुत कम है। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए स्वीकृत राशि के दुरुपयोग की आशंका जताई है। साथ ही वार्ड क्रमांक-1 के पंच सदस्य पर सड़क भूमि पर टिनशेड बनाकर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया