महोबा: बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर के पास अन्य बाइक की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Mar 30, 2026 गढ़ी मल्हारा गांव निवासी 32 वर्षीय विनीता विश्वकर्मा पत्नी माखन बाइक में सवार होकर महोबा से वापस लौट रही थी। तभी मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर के पास अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में घायल महिला का उपचार किया जा रहा है।