मंगलवार को करीब 10 बजे नर्मदापुरम में निवास स्थित कार्यालय पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्या के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से चर्चा कर उन्हें समस्या के निराकरण के लिए निर्देशित किया इस दौरान नर्मदापुरम सहित आसपास के क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।