गुमला: कलयुगी पुत्र ने मां को कुदाल से मारकर किया घायल, पड़ोसियों ने बचाया
Gumla, Gumla | Aug 28, 2025 सदर थाना क्षेत्र के उर्मी बेहरा टोली गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध महिला भुखली देवी को उसके पुत्र बंधन उरांव ने कुदाल से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर गुल सुन कर पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे और मां को बचाया इसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। महिला बीमार होने पर अपनी बेटी के पास बार गांव गई थी बेटे को उसका कहीं आना जाना अच्छा नहीं लगता है।