बेलागंज थाना क्षेत्रके एन एच-22 सड़क मार्ग के फतेहपुर के पास अज्ञात वाहन के धक्के से स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायलहो गई। जहां सूचना मिलने के बाद तुरंत डायल 112 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घायल महिला सोनी कुमारी को बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गया रेफर कर दिया है।