राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का शुभारंभ सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत रहे। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता, प्रवर्तन और विभिन्न विभागों के समन्वय से अभियान चलाने की जानकारी दी गई। विधायक ने यातायात नियमों के पालन की अपील की। अंत में उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।