महसी: रायगंज में ग्रामीणों ने गुणवत्ता विहीन कार्य का लगाया आरोप, प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत रायगंज ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य चल रहा है। दर्जनों ग्रामीणों ने कार्य में मानक को दरकिनार कर कार्य कराए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में गुणवत्ता का बिल्कुल ख्याल नहीं किया गया है। BDO अनुष्का श्रीवास्तव ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।।