मेदिनीनगर (डालटनगंज): रामपुर गोलीकांड में न्याय की मांग को लेकर पलामू पहुंचे मुकेश सहनी, धरना के बाद पलामू एसपी से की मुलाकात
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में 23 मई को जमीन विवाद में हुए गोलीकांड में बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की एंट्री हो गई है। दरअसल, रामपुर गोलीकांड में सकेंद्र चौधरी नाम के युवक की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हुए थे।रामपुर गोलीकांड के विरोध में पलामू में सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने सोमवार को एक धरना कार्यक्रम रखा।