राजगढ़: जेष्ठ पूर्णिमा के उपलक्ष में श्री मनोकामना सिद्ध बालाजी धाम राजगढ़ में हवन यज्ञ व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन
Rajgarh, Churu | May 31, 2026 जेष्ठ पूर्णिमा के उपलक्ष पर रविवार को श्री मनोकामना सिद्ध बालाजी धाम रामबास राजगढ में पुजारी मनोज शर्मा के द्वारा देश में सभी की सुख शांति व स्वास्थ्य ठीक के लिये कामनाएं करते हुए सुबह 10:15 बजे हवन यज्ञ किया गया।इस दौरान सभी भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रमोद प्रजापत ने बताया कि आज सभी भक्तो ने सुख शांति और स्वास्थ्य ठीक व गोमाता की रक्षा के लिए आहुति दी।