झालरापाटन: मनोहर थाना में शादी की खुशियां मातम में बदली, भतीजे-भतीजी की शादी से ठीक पहले बुआ की हुई मौत
झालावाड़ में एक परिवार की शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब भतीजे और भतीजी की शादी से ठीक पहले बुआ की मौत हो गई। घटना मनोहर थाना के रैदास मोहल्ले की है। रामदयाल के बेटे रोहित और बेटी चेतना की शादी 21 अप्रैल को होने वाली थी। शादी में शामिल होने के लिए रामदयाल की बहन अनीता बाई, चाचौरणी गांव से आई थीं। लेकिन शादी से ठीक पहले अनीता की मौत हो गई।