खालवा: मोड़ पर बाइक टर्न न होने से गड्ढे में गिरा सवार, इलाज के दौरान हुई मौत
Khalwa, Khandwa | Apr 16, 2026 खालवा व संदलपुर ग्राम के बीच मंगलवार रात हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, मोड़ पर बाइक मुड़ नहीं पाई और गड्ढे में गिर गई। जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हरसूद निवासी नटवर नायक बाइक लेकर घर से गुड़ी जाने के लिए निकले थे। रोड पर मोड़ आया। जहां नटवर का संतुलन बिगड़ गया। बाइक मुड़ नहीं पाई और वह खाई में जा गिरा