हरदा: बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीई कार्यालय का घेराव।
Harda, Harda | Jun 22, 2026 हरदा जिले में अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक डॉ. आर. के. दोगने और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं बिजली कंपनी के डीई कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यालय में प्रवेश करने का प्रयास किया गया।