ऊंचाहार: ननकू का पुरवा पट्टी रहस कैथवल गाँव स्थित बाईपास पर कार की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत
ऊँचाहार क्षेत्र के ननकू का पुरवा पट्टी रहस कैथवल गांव स्थित लखनऊ प्रयागराज बाईपास पर शुक्रवार की शाम, कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी ,टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, घटना में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।कार भी कब्जे में ली है।