अररिया: आरएसएस शताब्दी वर्ष पर शिवपुरी में प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर चर्चा
Araria, Araria | May 24, 2026 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष (1925-2026) के उपलक्ष्य में रविवार को शिवपुरी स्थित एक मैरेज हॉल में ‘प्रमुख नागरिक गोष्ठी’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।