सीतामऊ: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सीतामऊ चाय खेड़ी के पास हादसा, आयशर ट्रक नाले में गिरने से दो की मौत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सीतामऊ के चायखेड़ी के पास तेज रफ्तार आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया,हादसे में महाराष्ट्र निवासी दो लोगों की मौत हो गई, घटना 16 मई सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है,सीतामऊ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, स्थानीय लोगों ने तेज गति को हादसों का कारण बताया,