पतरघट: पस्तपार पुलिस ने पामा मोरा के समीप से 43 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
पस्तपार पुलिस ने 43 लीटर देसी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष पुअनि पंकज कुमार यादव ने बताया कि पस्तपार थाना क्षेत्र के पामा मोर के समीप धबौली पूर्वी पंचायत के मौरकाही वार्ड 10 निवासी तस्कर नीरज कुमार उर्फ निखिल पिता लाखन यादव को पुअनि अमरजीत कुमार द्वारा पुलिस बल के सहयोग बाइक सहित 43 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया।