बेगूसराय: नशामुक्त भारत अभियान को लेकर गांधी स्टेडियम से रन फॉर नशामुक्त भारत का हुआ आयोजन
जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर जिले में 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत गांधी स्टेडियम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक दौर प्रतियोगिता में भाग लेकर समाज को नशा मुक्त भारत का संदेश दिया. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा बुधवार की शाम 05:00 बजे मिली.