तमाड़ 1: सरमाली गांव में 9 दिवसीय श्री रामचरितमानस महायज्ञ का समापन, भव्य कलश यात्रा निकाली गई
तमाड़ प्रखंड के सरमाली गांव में आयोजित नव दिवसीय श्री रामचरितमानस महायज्ञ में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रीराम भक्ति में लीन रहे। महायज्ञ के अंतिम दिन बुधवार की संध्या को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व प्रधान पंडित ललन मिश्रा ने किया।