खुरई: JE से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में विद्युत विभाग ने टोटल ब्लेक आउट की दी चेतावनी,पोस्टर जारी
Khurai, Sagar | Jun 12, 2026 शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे से वायरल हो एक पोस्टर को लेकर नगर में चर्चा व भय बना हुआ है, कि कहीं गर्मी में लम्बे समय के लिए ब्लेक आउट न हो जाये,दरअसल विद्युत विभाग के JE से मारपीट का एक आरोपी भले ही गिरफ्तार हो गया लेकिन अभी मुख्य आरोपी अधिवक्ता और महिला की गिरफ्तारी नहीं होने से विभाग मे नाराजगी है, हालांकि पोस्टर में दिनांक और समय नहीं दिया गया है।