राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत शनिवार दोपहर 1 बजे नेहरू नगर कॉलोनी स्थित साईट पर श्रमिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा के निर्देशन, अधिशाषी अभियंता विनोद कुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में हुआ।