सहारनपुर: 180 किलोमीटर का सफर तय कर जंतर-मंतर पहुंचीं सहारनपुर की सुनीता अरोड़ा, जुनैद से बोलीं- बेटा, तेरी मां मिलने आई है
जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान जरूरतमंदों की मदद करने वाले मोहम्मद जुनैद से मिलने के लिए सहारनपुर की रहने वाली सुनीता अरोड़ा 180 किलोमीटर का सफर तय कर दिल्ली पहुंचीं। सुनीता अरोड़ा ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर लगातार जुनैद के वीडियो देख रही थीं, जिसमें वह प्रदर्शन स्थल पर लोगों की मदद करते नजर आते थे।