डीग: चलती रोडवेज बस में अचानक बेहोश हुआ चालक, बस सात फीट गहरे खेत में उतरी
गोवर्धन से जयपुर जा रही रोडवेज बस रविवार शाम नरायना कटता के पास उस समय हादसे का शिकार हो गई, जब बस चला रहे चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह चालक सीट पर ही बेहोश हो गया। चालक के नियंत्रण से बाहर हुई बस सड़क से नीचे उतरकर करीब सात फीट गहरे खेत में जा पहुंची। हादसे के दौरान बस में करीब 30 यात्री सवार थे।