सिवनी: नेपाल में चमका सिवनी का सितारा, यश चंद्रवंशी ने जीता गोल्ड मेडल
Seoni, Seoni | Jun 19, 2026 सिवनी के भोमा निवासी यश चंद्रवंशी ने नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जिले और देश का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को शानदार उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने यश का सम्मान कर उनका स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यश की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।