पूरनपुर: कलीनगर के पास कार के शीशे तोड़कर लूटपाट का आरोप, सीओ से की गई शिकायत
पीलीभीत के वीरखेड़ा निवासी गुरजंट सिंह 21 जुलाई आधी रात अपनी तीन वर्षीय बेटी और पत्नी के साथ बरेली से दवा लेकर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही कार सवार कलीनगर क्षेत्र श्मशान घाट के पास पहुंचा। तभी एक दर्जन से अधिक लोगों ने कार रोक ली। इसके बाद दो लोगों ने लोहे की राड से पिछली खिड़की का शीशा तोड़कर पत्नी का रखा पर्स लूट लिया। इसमें सोने की चैन और 5 हजार रुपए थे।