मंगलवार दोपहर 3 बजे विधायक गंगा उइके स्वर्गीय राधाकृष्ण सिंह शास्त्री जी के निजी निवास पहुंचे, जहां उन्होंने आज़ाद हिन्द फौज के इस बहादुर संग्राम सेनानी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. शास्त्री जी न केवल एक कर्मठ सब इंस्पेक्टर थे, बल्कि देश की आज़ादी के संघर्ष में सक्रिय योगदान देने वाले वीर योद्धाओं में से एक थे।