आगरा: ताजमहल कोहरे की चादर में लिपटा, पर्यटकों को खूबसूरती देखने में हो रही परेशानी
Agra, Agra | Nov 14, 2024 आगरा का ताजमहल कोहरे के आगोश में समा गया है, जिससे पर्यटकों को ताजमहल की खूबसूरती देखने में परेशानी हो रही है। धुंध की चादर ने ताजमहल को ढक लिया है, और सैलानियों के कैमरों से भी ओझल हो गया है ।मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, सोमवार तक घना कोहरा जारी रहने की उम्मीद है।