घोड़ाडोंगरी: कलेक्टर के आदेशों के बावजूद नरवाई जल रही, किसान कर रहे उल्लंघन, पर्यावरण पर खतरा
रविवार रात 8 बजे। क्षेत्र में इन दिनों किसानों द्वारा खेतों में नरवाई (फसल अवशेष) जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कलेक्टर द्वारा जारी सख्त निर्देशों और प्रतिबंधों के बावजूद किसान खुलेआम नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। रविवार रात भी कई स्थानों पर खेतों में आग लगाकर नरवाई जलाने की तस्वीरें सामने आईं, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो