पटना ग्रामीण: SK मेमोरियल हॉल में RJD सुप्रीमो लालू यादव ने कहा- हम सब ने नारा लगाया था, ठाकुर तेरे अरमानों को दिल्ली तक पहुंचाएंगे
राजधानी पटना स्थित SK मेमोरियल हॉल में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जब जननायक कर्पूरी ठाकुर की मौत हुई थी, तो उस वक्त उनका सिर लालू प्रसाद यादव की गोद में था। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि जब अंतिम संस्कार के लिए उन्हें वे लोग बांस घाट ले गए, तो उस वक्त हम सब ने यह नारा लगाया था कि ठाकुर तेरे अरमानों को दिल्ली तक पहुंचाएंगे।