बांधवगढ़: सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा का दिया गया संदेश
उमरिया पुलिस द्वारा संचालित सेफ क्लिक 2.0 अभियान के 15वें दिन शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने सतर्क रहकर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील की।