माउंट समर स्कूल के हॉस्टल में तीन महीने पहले छात्र का शव मिलने के मामले में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेटे की मौत पर लगातार न्याय की गुहार लगाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से मायूस मां ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार, परिजनों ने आरोप लगाया था कि छात्र की हत्या की गई थी, जिसकी जांच पुलिस कर रही थी।