सोहागपुर: पचगांव में घायल गाय का अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान ने किया उपचार
शहडोल सोमवार को लगभग 3:30 बजे अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि पचगांव में एक गाय घायल अवस्था में पड़ी हुई थी,जिसकी सूचना मिलते ही अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हुई गाय का उपचार कर गाय को अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान में शिफ्ट किया है,इस दौरान गौ सेवक मौजूद रहे हैं।