धरहरा थाना क्षेत्र के कुस्ताबाद गांव में बुधवार के दोपहर लगभग 2 बजे घर में घुसकर मारपीट और महिला के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रभाकर यादव ने थाना में आवेदन देकर छह लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार को प्रभाकर यादव अपने घर पर थे। उसी दौरान मजदूर राहुल कुमार के साथ गांव के ही कुंदन कुमार गाली-गलौज करने लगे।