रामनगर: फूलपुर गांव के दो सगे भाइयों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, एआईएमआईएम के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पहुंचकर शोक व्यक्त किया
रामनगर तहसील अंतर्गत फूलपुर गांव में दो सगे भाइयों की रविवार को बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई थी। आज सोमवार की दोपहर 3 बजे पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ है। एखलासुद्दीन की मौके पर मौत हो गई थी दूसरे भाई इस्लामुद्दीन की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। एआईएमआईएम के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव उर्फ अरुण श्रीवास्तव ने पहुंचकर शोक व्यक्त किया।