अरथूना: अरथूना क्षेत्र के संगमेश्वर मंदिर के पास हैंगिंग ब्रिज के बीच में नदी में नाव डूबने से दो जनों के डूबने की मिली जानकारी
अरथूना क्षेत्र के संगमेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में मंगलवार को हैंगिंग ब्रिज के बीच में नदी में एक नाव डूबने का मामला सामने आया हे। शाम 4:30 बजे मिली जानकारी अनुसार नाव में सवार दो बच्चों के डूबने की जानकारी मिल रही हे। जबकि अन्य सवार तैर कर बाहर निकल गए। सुचना पर जिला प्रशासन के आदेशानुसार प्रशांत आचार्य की लीडरशिप में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है।