मेदिनीनगर (डालटनगंज): मजदूरी करने जा रहे नावाटोली के युवक की कजरी-राजहरा स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर हुई मौत,एमआरएमसीएच में हुआ पोस्टमार्टम
मजदूरी करने के सिलसिले में बाहर जा रहे मेदिनीनगर के नावाटोली के 30 वर्षीय युवक अमरेज अंसारी की कजरी-राजहरा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार को एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद उसके शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। अमरेज अंसारी डालटनगंज से डेहरी के बीच चलने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर जा रहा था।