मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में राज्य प्रशासनिक सेवा संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने दूसरे दिन भी लगाए काले बिल्ले,चरणबद्ध आन्दोलन की चेतावनी
सेवा संरचना सुधार कर उसे बेहतर बनाने के स्थान पर राज्य सरकार द्वारा गैर राज्य असैनिक सेवा के पदाधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति देने की अहर्ता को सरलीकरण करने पर राज्य प्रशासनिक सेवा संघ इसका पुरजोर विरोध कर रहा है तथा कैबिनेट के निर्णय को निरस्त करने की मांग कर रहा है। शुक्रवार को निर्णय के अनुसार दूसरे दिन भी काले बिल्ले लगाये।