झारखंड सरकार द्वारा आइएएस में चयन एवं नियुक्ति हेतु गैर प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों के लिए अर्हता के सरलीकरण करने पर इस क्षेत्र से आने वाले पदाधिकारियों ने राज्य सरकार को साधुवाद दिया। पलामू के जिला उद्यान पदाधिकारी ने मेदिनीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पिछले दो सालों से चयन प्रक्रिया संपन्न नहीं हो पाई थी।