नरवर: मगरौनी की सड़कों पर आवारा सांडों का तांडव, राहगीर दहशत में, गौशाला भेजने की मांग
नगर परिषद मगरौनी के मुख्य बाजार और मोहल्लों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक अपनी चरम सीमा पर है। आए दिन ये हिंसक सांड राहगीरों, बच्चों और दुपहिया वाहन चालकों को अपना निशाना बना रहे हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है। हाल ही में हुई कई घटनाओं ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि आवारा