चंदवारा: चंदवारा रैक प्वाइंट की गाड़ी ने महिला को कुचला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर, ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा की मांग की
चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराडीह स्टेशन स्थित रैक प्वाइंट से निकली एक तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल बुधवार को 8 बजे हो गई। घायल महिला की पहचान मदनगुंडी निवासी देवकी देवी, पति अर्जुन पंडित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रैक से निकल रही गाड़ी को मोड़ने के दौरान महिला उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसके दाहिने पैर में गंभ