पत्थलगांव: खाड़ामाचा में कटहल की खुशबू से गांव पहुंच रहे हाथी, किसान खेती छोड़ डर में जी रहे
जशपुर जिले के खाड़ामाचा क्षेत्र में पिछले दो महीने से हाथियों की लगातार मौजूदगी ने ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खरीफ सीजन शुरू होने के साथ ही जंगल से लगे गांवों के किसान खेती-किसानी के काम में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। हाथियों के डर से कई किसान सुबह-शाम खेत जाने से भी कतरा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार इन दिनों जंगल और गांवों में लगे कटहल के