चैनपुर: शाहपुर विरसा नगर में झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन के कर्मचारियों व प्रशिक्षार्थियों नशामुक्त समाज के लिए ली शपथ
चैनपुर प्रखंड अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के शाहपुर विरसा नगर स्थित यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन के तत्वावधान में 10 जून से 26 जून तक नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरूवार दोपहर 3 बजे संस्था के कर्मचारियों एवं प्रशिक्षार्थियों द्वारा नशामुक्ति की शपथ ली गयी।