समस्तीपुर: बुलाकी पुर गांव से पुलिस ने पुराने मामले में दो भाइयों को किया गिरफ्तार
दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने पुराने मामले में बुलकीपुर गांव से दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों भाइयों की पहचान रंजन महतो एवं राजेश महतो के रूप में की गई है। दोनों भाइयों के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि न्यायाधीश के आदेश के बाद जेल भेज दिया जाएगा।