सोनाहातु: रांची-मुरी डाउन रेलवे लाइन पर आंधी से गिरा विशाल सखुआ का पेड़
तेज आंधी के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।तेज आंधी की वजह से राँची-मुरी डाउन रेलवे लाइन पर एक विशाल सखुआ का पेड़ गिर गया, जिससे इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। पेड़ गिरने की इस घटना के कारण कई प्रमुख यात्री ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा।