छतरपुर नगर: जनसुनवाई में 2 घंटे AC चलाकर खड़ी रही सरकारी गाड़ी, ईंधन की बर्बादी पर उठे सवाल,वीडियो हुआ वायरल।
छतरपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान जिला परियोजना अधिकारी (PO डूडा) साजिदा कुरैशी की सरकारी बोलेरो नियो करीब डेढ़ से दो घंटे तक AC चालू हालत में खड़ी रही। चालक ने बताया कि अधिकारी के बाहर आने तक गाड़ी को ठंडा रखने के लिए AC चलाया गया था। वही इस मामले का वीडियो आज 3 जून दोपहर करीब 5:30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।