धरियावद: मीणा समाज सुधार संस्थान की आम सभा मांडवी में आयोजित हुई
ग्राम पंचायत मांडवी आमलीया भेरूजी मंदिर प्रांगण मंगरी फला मे श्री पूरा गमेती की अध्यक्षता में मीणा समाज संस्थान की आमसभा आयोजित की गई। आम सभा के मुख्य अतिथि तेजाराम मीणा मीणा समाज अध्यक्ष थे। विशिष्ट अतिथि केशुलाल मीणा,पूर्व सरपंच मानपुर शंकर लाल मीणा,रेवेन्यू इंस्पेक्टर देवीलाल मीणा,भगवती लाल मीणा सरपंच मांडवी, आलिया गडडा,पदमचंद मीणा,रमेश चंद्र मीणा थे।