कोल: सिविल लाइन, मुस्लिम महिलाओं ने किया सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत,कहा-तलाक के बाद महिला को मिलना चाहिए भत्ता
Koil, Aligarh | Jul 10, 2024 सुप्रीम कोर्ट के आए एक मामले में पति से अलग हो चुकी मुस्लिम महिला को भरण- पोषण का भत्ता देने का चारों ओर स्वागत किया जा रहा है।अलीगढ़ में भी इस निर्णय का मुस्लिम महिलाओं ने स्वागत किया है ।मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि तलाक के बाद निश्चित ही मुस्लिम महिलाओं को भरण-पोषण मिलना चाहिए।महिलाओं ने कहा कि इस्लामी शरीयत में पहले से ही पत्नी को तलाक के बाद भरण-पोषण दिया।