खरगोन। भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था चरमराने से ग्राम भाडली के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। लंबे समय से लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग पर झाड़ियां डालकर धरना शुरू कर दिया, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई लोडिंग वाहन फंस गए।