चंदवारा: चंदवारा के पत्थलगड़ा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत चंदवारा के पत्थलगड़ा पंचायत भवन में गुरुवार को 12 बजे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के सचिव गौतम कुमार ने लोगों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि कानून की जानकारी से ही सभ्य, स्वस्थ एवं सुव्यवस्थित समाज का निर्माण संभव है।